सेन्हा: सेन्हा के भड़गांव में ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ घायल, पुलिस ने लिया जायजा, चालक फरार
लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे साप्ताहिक बाजार के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जोगना गांव निवासी स्वर्गीय डोमना साहू के 55 वर्षीय पुत्र नारायण साहू अपने टीवीएस मोपेड से साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे।