बेगूसराय: बलिया थाना क्षेत्र में 39 लीटर देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बलिया थाना क्षेत्र में 39 लीटर देसी शराब के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इसी के साथ यह कार्रवाई की गई है. एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.