बेगूसराय: बेगूसराय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के 04 मामलों में FIR दर्ज, DM ने दी जानकारी
बेगूसराय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के 04 मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी डीएम रोशन कुशवाहा ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय में लोकसभा का चुनाव 13 मई को सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. जिला प्रशासन द्वारा चुनाव के सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है.