बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद गांव में दबंगों ने एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।