बेगूसराय: समाहरणालय परिसर से दिव्यांगजनों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली, DM-SP ने दिखाई हरी झंडी
समाहरणालय परिसर से दिव्यांगों ने मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकाली. इस रैली को डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी मनीष में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रैली समाहरणालय परिसर से निकाल कैंटीन चौक, कचहरी चौक, नगर थाना चौक, नगर पालिका चौक होते हुए पुनः समाहरणालय तक पहुँची. इस दौरान दिव्यांगों ने जागरूक मतदाता ही बनेगा लोकतंत्र का भाग्य विधाता आदि नारे लगा रहे थे.