प्रतापगढ़: बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा गांव में दबंगों द्वारा आबादी की जमीन पर कब्जा, विरोध पर कुनबे को पीटा गया, एसपी से शिकायत
बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा निवासी गिरिजा देवी पत्नी राम प्रकाश विश्वकर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर दबंग पड़ोसियों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया। दबंगों द्वारा सीमेंट की चादर ,हौदा इत्यादि को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विरोध करने पर दबंगों ने जानलेवा हमला भी किया और घर वालों को भी जमकर मारा पीटा।