प्रतापगढ़: उड़ीडीह गांव में 6 महीने की बछिया को ले गया जंगली जानवर खेत में मिला शव
उड़ीडीह गांव निवासी निवासी मंगल पांडेय की लगभग 6 महीने की बछिया को रात में कोई जानवर उठा ले गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज से घर वाले जागे। गांव के बाहर एक खेत में क्षत विक्षत शव मिला। घटना के बाद से इलाके के पशुपालकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई खूंखार जानवर उनके पशुओं को निशाना बना रहा है जिस पर वन विभाग अंकुश नहीं लग पा रहा है।