प्रतापगढ़: गोपालपुर गांव में युवती ने खाया जहर इलाज के दौरान मौत पर परिजनो ने किया अंतिम संस्कार
गोपालपुर निवासी रिंकी यादव ने अंतू पुलिस को सूचना दी कि रविवार की दोपहर को वह एवं उसके परिजन अपने खेत में काम करने के लिए गए थे। घर पर उसकी बड़ी बहन पिंकी यादव उम्र करीब 22 वर्ष अकेली थी। शाम करीब 4 बजे घर के लोग वापस लौटे तो उनकी बहन पिंकी यादव जमीन पर नीचे तड़प रही थी। परिजन उसे इलाज हेतु मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसकी मौत हो गई।