प्रतापगढ़: जिला स्टेडियम में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन पर खिलाड़ियों को बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप ने किया सम्मानित
जिला स्टेडियम में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन पर विभिन्न खेलों में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप ने मैडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी संतोष शुक्ला ने खिलाड़ियों को यातायात नियमों की जानकारी दी, कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें।