प्रतापगढ़: जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में कुनबे की लाठी-डंडे से पिटाई, आधा दर्जन घायल, एसपी से शिकायत
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरनपुर खास निवासी रीना सरोज पत्नी राजेश सरोज ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगो द्वारा 15 सितम्बर को घर मे घुसकर लाठी डंडे से परिवार के लोगो को लहुलुहान कर दिया गया।जिसमें रीना, शांति देवी,विजय समेत आधा दर्जन लोगों को गम्भीर चोट आई है।