गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के वार्ड 29 में होली मिलन समारोह, अध्यक्ष ने कहा- होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज और रिश्तों में मधुरता घोलने का पर्व है
सोमवार को सुबह 10 बजे मेडिकल रोड स्थित घुटिया के एक निजी होटल में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, वार्ड संख्या 29 द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में समाज के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।