मांट: थाना मांट पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Aug 22, 2026 पुलिस टीम ने मांट मूला निवासी रामवीर सिंह को चोरी के मामले में जारी गैर-जमानती वारंट के तहत गिरफ्तार किया। वहीं, मांट मूला निवासी ओमप्रकाश और विजौली निवासी पवन को एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट मिलने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है