जगदलपुर: तिरिया संगम में पिकनिक मनाने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक डूबा, दूसरे ने जैसे-तैसे बचाई जान
तिरिया संगम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया वही दूसरा युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि शहर के शांतिनगर इलाके के कुछ युवक पिकनिक मनाने तिरिया संगम गए हुए थे। इस दौरान दो युवक नदी में नहाने के लिए कूद गए, नदी का बहाव तेज होने की वजह से एक युवक तो डूब गया।