सादाबाद: बिसावर में युवक पर फायरिंग का आरोप, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
बिसावर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और चांदी के हिसाब को लेकर गाली-गलौज करने लगा। कोई हिसाब नहीं होने का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।