बिश्रामपुर: सड़क दुर्घटना में झगरुआ का एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,सीएचसी ने प्राथमिक उपचार कर किया रेफर
विश्रामपुर रेहला मुख्यमार्ग पर गोदरमा गांव के समीप दो बाइक की आपने सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।वही घायल युवक की पहचान विश्रामपुर नप अंतर्गत झगरुआ गांव निवासी 25 वर्षीय कमल कुमार के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,युवक अपने बाइक द्वारा घर से रेहला की ओर जा रहा था।