बिश्रामपुर: विश्रामपुर व नावाडीह ओपी पुलिस ने एक बाइक व एक अवैध देशी कट्टा के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार,भेजी जेल
सोमवार को चुनाव के मद्देनजर विश्रामपुर व नावाडीह ओपी पुलिस द्वारा विश्रामपुर इटको मुख्य पथ पर छिपादोहर गांव के समीप एंट्री क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां, चेकिंग के दौरान एक यामाहा बाइक व एक अवैध देशी कट्टा के साथ चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कांड संख्या 13/24 धारा 25 (1-बी) ए / 26/35/25 (1/AA) आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज भेज दी है।