बिश्रामपुर: विश्रामपुर वर मुहल्ला में हिंदूवादी संगठनों ने मनाया शहादत दिवस,छोटू व विनोद को किया नमन
हिंदूवादी संगठन ने पूण्य तिथि पर छोटू साव व बिनोद यादव को श्रधांजलि दी.हिंदूवादी संगठनों ने दोनों के पुण्य तिथि को शाहदत दिवस के रूप में मनाया.यहाँ उल्लेखनीय है कि सात अप्रैल 2006 को रामनवमी जुलुस के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में छोटू साव व बिनोद यादव की मौत हो गयी थी.तब से हिंदूवादी संगठन प्रत्येक वर्ष सात अप्रैल को शहादत दिवस के रूप में मनाते है.