बिश्रामपुर: नावाडीह में भाजपा का हुआ विश्रामपुर विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन,पूर्व मुख्यमंत्री,सांसद,विधायक सहित कई शामिल
विश्रामपुर नावाडीह कला स्थित आरसीयू के स्टेडियम में शुक्रवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।जिसमे विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र से सात प्रखंड और दो निकायों के सभी बूथ कार्यकर्ता शामिल हुए।सम्मेलन में लोस चुनाव पर चर्चा हुई।इस क्रम में पलामू लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी प्रत्यासी सह सांसद बी डी राम को जिताने का संकल्प लिया।