बिश्रामपुर: रेहला पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार,भेजी जेल
रेहला पुलिस ने मंगलवार की शाम एक व्यक्ति को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी संतोष कुमार दास ने बताया कि लोस चुनाव के मद्देनजर लगातार एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।शारीरिक सर्च के दौरान उसके कमर से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी उसके पास से बरामद किया गया।पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है।