बिश्रामपुर: 6 और 7 अप्रैल को विश्रामपुर पावर सब स्टेशन क्षेत्र में बहाल होने वाली विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, एसबीओ ने दी जानकारी
6 अप्रैल और 7 अप्रैल को विश्रामपुर बीमोड़ पावर सब स्टेशन से मिलने वाली बिजली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इसकी जानकारी शुक्रवार को विभाग के एसबीओ ने दी है। उन्होंने कहा कि 220 केवी लहलहे भागोड़ीह लाइन के बीच चार टावर गिरने से विश्रामपुर, पलामू व गढ़वा में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।