प्रतापगढ़: किशोरी को घर से आधी रात भगा ले गया युवक, बिराहिमपुर के युवक पर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
अंतू के नजदीक स्थित एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर के बगल ही स्थिति स्कूल में पढ़ती है। थाना क्षेत्र के ही बिराहिमपुर का रहने वाला युवक उसके घर अक्सर आता जाता था । इसी दौरान वह चुपके से उनकी पुत्री को मोबाइल दे दिया। तथा उससे चोरी छुपे बात भी करता था। कई बार उन्होंने इसके लिए दोनों को फटकार भी लगाई।