प्रतापगढ़: कांग्रेस पार्टी ने डॉ. नीरज त्रिपाठी को प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया, अंबेडकर चौराहा स्थित कार्यालय पर किया गया स्वागत
कांग्रेस पार्टी ने डॉ.नीरज त्रिपाठी को प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर भरोसा जताया हैं उस पर वह खरा उतरेंगे और कांग्रेस को नई मजबूती प्रदान करने का लगातार प्रयास करेंगे।