सिवनी मालवा: मंदिर से 80 किलो की जाली चोरी, महिलाओं ने चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस में दी शिकायत
सिवनी मालवा के कोलीपुरा मोहल्ले में स्थित शंकर मंदिर के पास से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगर पालिका द्वारा मंदिर में लगाने के लिए रखी गई लोहे की जालियां चोरी हो गईं। चोरी हुई जाली का वजन करीब 80 किलोग्राम था, घटना की जानकारी मिलते ही महिलाएं शिकायती आवेदन लेकर सिवनी मालवा थाने पहुंची। मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके ने रविवार