सिवनी मालवा: साइबर अपराध से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी, पुलिस ने मोबाइल से दूर रहने की शपथ दिलाई
सिवनी मालवा थाने के उपनिरीक्षक शहजाद खान ने शनिवार को सोमलवाड़ा गांव में दोपहर 2 बजे स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की। उन्होंने छात्रों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने और मोबाइल फोन के इस्तेमाल को सीमित करने के लिए कहा। साथ ही उपनिरीक्षक ने प्रार्थना सभा में छात्रों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से अनजान