सिवनी मालवा: सोने के आभूषण चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, टीन शीट उखाड़कर घर में घुसा था
शिवपुर पुलिस ने चोरी के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जालिम सिंह उर्फ पिंटू प्रजापति ने 16 जनवरी की शाम को ग्राम बिसोनी कला में एक घर से सोने के झुमके आभूषण चोरी किए थे,जिनकी कीमत 43,000 रुपए थी वही उप निरीक्षक विवेक यादव ने दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया था