सिमरिया: सिमरिया पुलिस की बड़ी रेड, अवैध गांजे के साथ पवई विधायक का करीबी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल
"पन्ना पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी स्ट्राइक की है। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में सिमरिया पुलिस ने ग्राम बडखेरा में छापा मारकर आरोपी प्रहलाद लोधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में सूखा गांजा और 204 हरे पौधे जब्त किए हैं। चर्चा है कि पकड़ा गया आरोपी पवई विधायक का करीबी रिश्तेदार है। पुलिस फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच कर रही है।"