घाटमपुर: लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
घाटमपुर के जैतीपुर रोड पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई।हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाई अरुण और अंकित की दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी ने सोमवार रात 11बजे जानकारी देते हुए बताया दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।