कोल: अलीगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव का क्षत्रिय महासभा ने किया विरोध, नोकझोंक के चलते पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे। क्षत्रिय महासभा के द्वारा अखिलेश यादव का विरोध किया गया। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक झोंक हो गई। नोक झोंक के चलते पुलिस ने क्षत्रिय महासभा के दो कार्यकर्ताओं को जीप में बैठा लिया और हिरासत में ले लिया।