कोल: बेसवां मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल चलते व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 बेसवां मोड़ पर पैदल चलते व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह चाय की दुकान चलाया करते थे। गुरुवार रात्रि जोगेंद्र दुकान बंद करने के बाद होटल पर खाना खाने पैदल जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर चलते समय जोगेंद्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।