सामरी कुसमी: समाधान समारोह, त्वरित निपटारे का अवसर
कुसमी सामरी गुरुवार भारत का सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने के उद्देश्य से “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। यह अभियान 21 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है, जिसका मुख्य आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में होगा।