बदनावर: ग्राम शंकरपुरा घाट के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर; हादसे में पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत, मौके पर पहुंचे SDOP व TI
Badnawar, Dhar | Nov 1, 2024 बदनावर के ग्राम शंकरपुरा घाट के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाप-बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। हादसे में नंदराम पिता कैलाश उम्र 45 वर्ष निवासी खईडिया, पवन पिता नंदराम उम्र 6 साल निवासी खईडिया तथा पीयूष पिता सावन उम्र 4 साल निवासी जमुनिया नाका की मौत हुई है।