बदनावर: ढोलाना में बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक शख़्स की हुई मौत, एक अन्य घायल
Badnawar, Dhar | Oct 31, 2024 बदनावर उज्जैन फोरलेन पर स्थित ग्राम ढोलाना के ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।