बदनावर: लेबड़ नयागांव फोरलेन पर सेंट जोसेफ स्कूल के पास ट्रक ने 2 मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, 4 साल के बच्चे की हुई मौत; 3 घायल
Badnawar, Dhar | Oct 30, 2024 बदनावर में लेबड़ नयागांव फोरलेन पर सेंट जोसेफ स्कूल के पास बुधवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 4 साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीपी 0088 को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग रहा था जिसे लोगों ने पकडकर पुलिस के हवाले किया है।