बदनावर: नगर परिषद प्रांगण ने दीवाली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
Badnawar, Dhar | Oct 30, 2024 बदनावर नगर परिषद ने नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें सफाई मित्रों का मोतियों की माला पहनाकर सम्मान कर उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष यादव ने कहा कि दीपों के इस महापर्व पर सभी के घर रोशन और खुशियों से भरे। इसी को लेकर यह आयोजन किया गया है।