कुंडा: झींगुर तिराहे से नशे में धुत पिकअप चालक ने तोड़ा खंभा, सैकड़ों गांवों की बिजली हुई गुल
महेशगंज के झींगुर तिराहे पर सोमवार देर रात नशे में धुत पिकअप चालक ने तेज रफ्तार में हाईटेंशन पोल को टक्कर मार दी और दुकान में जा घुसा। इंस्पेक्टर ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया की हादसे में विद्युत पोल पूरी तरह टूट गया, जिससे सैकड़ों गांवों की बिजली ठप हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और राहत कार्य जारी है।