नवाबगंज: सुरसंण्डा में बकरी चोरी से ग्रामीण परेशान
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरसंण्डा में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई महीनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में बकरियां चोरी हो रही हैं। शुक्रवार को भी दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर एक बकरी ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए।