नबीनगर: मदनपुर: मनिका गांव में पति ने पत्नी को तकिया से मुंह दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
मदनपुर थाना क्षेत्र के मनिका गांव में पति ने पत्नी को गुरुवार की रात्रि तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी. मृतिका फेकन भुइयां की पत्नी श्रद्धा देवी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है.