कुल्लू-करोन मार्ग पर टाइल ब्लॉक बिछाने के काम के कारण 1 से 4 अक्तूबर तक सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आपातकालीन वाहनों को छूट दी गई है, जबकि अन्य वाहनों के लिए शिशामाटी बाईपास वैकल्पिक मार्ग होगा। प्रशासन ने इस दौरान यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।