Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी बसों में सफर, सीएम डॉ. मोहन बोले- कांग्रेस शासन में बंद हुई थी राज्य परिवहन सेवा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रही राज्य सरकार खतरे वाले लोडिंग वाहनों में सफर करने को मजबूर नहीं होगी जनता पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ काम कर रही मध्यप्रदेश सरकार भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन पर राज्य परिवहन की बसों में सफर करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है। मध्यप्रदेश सरकार कदम-दर-कदम राज्य में बसों का संचालन करेगी। सरकार के इस कदम से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें जबरदस्ती किसी ऐसे वाहन में सफर नहीं करना पड़ेगा, जिनमें जान का खतरा रहता है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 जून को मीडिया से कहा कि राज्य परिवहन गरीबों के जीवन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। लेकिन, कांग्रेस शासनकाल में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने का कार्य किया गया था। अब हमारी सरकार न सिर्फ प्रदेश में बेहतर और आधुनिक सड़कों का तेजी से निर्माण कर रही है, बल्कि जल्द ही नागरिकों को राज्य परिवहन की विशेष सुविधाओं का लाभ भी मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की ओर बढ़ रही है। सभी समस्याएं होंगी खत्म मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन पर हमारी बहनें परिवहन विभाग की बसों में सफर करें, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के कारण शहरों के बीच दूरी अधिक है। बसें उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को मजबूरी में लोडिंग गाड़ियों में सफर करना पड़ता है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इन सभी समस्याओं को खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि राज्य के अंदरूनी हिस्सों और पड़ोसी राज्यों के साथ मध्यप्रदेश सरकार का यह प्रयास सुगम परिवहन सेवा के रूप में देखने को मिलेगा। प्रदेश में जनसुविधाओं के विस्तार और प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

Singrauli, Singrauli | Jun 2, 2026

MORE NEWS

एसपी शियाज के.एम. ने सुनीं आमजन की शिकायतें

एसपी शियाज के.एम. ने सुनीं आमजन की शिकायतें

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि हवन

सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सद्बुद्धि हवन

Singrauli, Singrauli | Jun 3, 2026

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी, 4 साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची जारी

सिंगरौली:जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों पर अब तबादले की तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलेभर के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जो 4 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस कदम को विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा शामिल किया गया है। सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (HC) एवं आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

सूत्रों की मानें तो विभाग अब ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है, जो वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हो सकते हैं।

पुलिस महकमे में लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनाती से कार्यप्रणाली, स्थानीय प्रभाव और निष्पक्षता को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर तबादले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माने जाते हैं।

बताया जा रहा है कि जारी सूची को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कई थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों के बीच संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम तबादला आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूची सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-कौन कर्मचारी नई पोस्टिंग पाएंगे और किन थाना-चौकियों में बदलाव होगा।

सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी, 4 साल से जमे पुलिसकर्मियों की सूची जारी सिंगरौली:जिले में पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों पर अब तबादले की तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलेभर के ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जो 4 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस कदम को विभागीय पारदर्शिता, कार्यकुशलता और प्रशासनिक संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा शामिल किया गया है। सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (HC) एवं आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो विभाग अब ऐसे कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है, जो वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी हो सकते हैं। पुलिस महकमे में लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनाती से कार्यप्रणाली, स्थानीय प्रभाव और निष्पक्षता को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर तबादले प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि जारी सूची को लेकर विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कई थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित कर्मचारियों के बीच संभावित तबादलों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से अंतिम तबादला आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूची सामने आने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि विभाग में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कौन-कौन कर्मचारी नई पोस्टिंग पाएंगे और किन थाना-चौकियों में बदलाव होगा।

Singrauli, Singrauli | Jun 2, 2026