जमुई: कर्मा गांव में सांप के डंसने के बाद बच्चे की जान से खिलवाड़, इलाज के बजाय परिजनों ने कराया झाड़फूंक, वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jul 3, 2026 करमा गांव में अंधविश्वास के चक्कर में एक 10 वर्षीय बच्चे की जान को जोखिम में डालने का मामला सामने आया है, यहां सांप के डंसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल जाने के बजाय परिजन ने ओझा के पास घंटों झाड़- फूंक कराया। बच्चे को चारों ओर से घेर कर नीम के पत्ता से झड़ते हुए और मंत्र पढ़ते हुए एक वीडियो शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे सामने आया है।