हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी 11 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के दौरान कॉलेज के बाहर कुछ प्रत्याशियों और समर्थकों की ओर से शक्ति प्रदर्शन, जुलूस और नारेबाजी की स्थिति बनी, जबकि पुलिस ने रैली की अनुमति नहीं होने की बात पहले ही स्पष्ट की थी। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल के मुताबिक बिना अनुमति जुलूस और प्रदर्शन करने वाले छात्र नेताओं को चिन्हित किया जा रहा है और रैलियों में इस्तेमाल किए गए वाहनों के नंबर भी नोट किए गए हैं। पुलिस के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के बीच मुकाबला है। 26 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, जबकि 29 सितंबर को मतदान प्रस्तावित है। कॉलेज में करीब 12 हजार छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #MBPGElection2026 #NominationDay #ElectionNomination #ElectionRally #StudentRally #PowerShow #HaldwaniPolice #NainitalPolice #SPCityHaldwani #ManojKatyal #PoliceAction #ElectionSecurity #StudentPolitics #CampusPolitics #LawAndOrder #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews