हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ होने लगी है। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर चार और दूसरे उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सचिव और सह-सचिव पद पर दो-दो, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तीन और कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। संकाय प्रतिनिधि पदों पर भी बड़ी संख्या में दावेदार सामने आए हैं। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 33, विज्ञान संकाय पर 12 और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। अब 26 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट होगी। एमबीपीजी कॉलेज में 29 सितंबर को मतदान होना है और कॉलेज में करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं के मतदान करने की जानकारी सामने आई है।
#Haldwani #MBPGCollege #MBPG #StudentUnionElection #StudentElection #CollegeElection #MBPGElection #Nomination #NominationDay #Election2026 #StudentPolitics #CampusPolitics #ElectionUpdate #StudentLeaders #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Nainital #NainitalNews #Voting #ElectionNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews