नीमडीह: नीमडीह सीएचसी के लैब टेक्नीशियन पर गर्भवती महिलाओं से पैसे लेने का आरोप
नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार राम पर तीन गर्भवती महिलाओं ने जांच के नाम पर पैसे लेने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, उपायुक्त और ईचागढ़ विधायक से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है. झिंमड़ी गांव निवासी मंजुड़ा महतो ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त 2025 को गर्भावस्था की जांच