सीसवाली कस्बे के पीएम श्री भेरूपुरा विद्यालय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को निडर, साहसी और आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना कुमारी मीणा ने की। महेश दाधीच ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए, वहीं एसआई अनीता मौर्य ने कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।