प्रतापगढ़: मढ़रा मऊ गांव के युवक की राजस्थान में छत से गिरने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मढ़रामऊ गांव निवासी शशि भूषण उम्र 48 वर्ष पुत्र तुलसीराम राजस्थान में शटरिंग का काम कर रहा था। 2 दिन पूर्व शटरिंग का काम करने के दौरान वह छत से नीचे गिर गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज को ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्थान में ही युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।