पन्ना: केन-बेतवा और रुंझ नदी के विस्थापितों ने सोई सरकार को जगाने के लिए अनोखा सद्बुद्धि यज्ञ किया
Panna, Panna | Oct 20, 2026 पन्ना में केन-बेतवा, मझगायं और रुंझ परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने विस्थापन और मुआवजे की अनदेखी के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। जबरन बेदखली और मुआवजे में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए विशेष हवन-यज्ञ किया। विस्थापितों का साफ कहना है कि हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।