घाघरा: रनहे स्टेडियम में शहीद देव नारायण भगत फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल संचालन पर बैठक
Ghaghra, Gumla | Dec 1, 2024 शहीद देवनारायण भगत टूर्नामेंट के सफल संचालन को लेकर रनहे स्टेडियम मे बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 जनवरी के उपलक्ष में होने वाले शहिद देवनारायण भगत टूर्नामेंट के सफल संचालन को लेकर कई चर्चा की गई। कार्यक्रम के रूपरेखा और भव्य तरीके से उक्त कार्यक्रम को सफल कराने को लेकर कई दिशा निर्देश वरीय लोगों ने दिया। वहीं कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार दिए।