घाघरा: चूंदरी गांव में लगने वाले पुश जतरा की तैयारी के लिए पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों की बैठक हुई, कमेटी का गठन किया गया
Ghaghra, Gumla | Dec 1, 2024 घाघरा प्रखंड के चूंदरी पंचायत सचिवालय में चूंदरी गांव में लगने वाले पुश जतरा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बिशुन उरांव ने की। ग्राम प्रधान ने बताया कि आगामी 22 दिसंबर को पुश जतरा आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रत्येक गांव से खोड़हा दल पारंपरिक वेशभूषा में सुशोभित होकर आएंगे।