घाघरा: आदर आत्म अनुसंधान केंद्र में अघोरेश्वर भगवान राम के महानिर्वाण दिवस पर सैकड़ों लोगों को कंबल और बीज वितरित किए गए
Ghaghra, Gumla | Nov 29, 2024 अघोरेश्वर भगवान राम जी के महानिर्वाण दिवस के अवसर पर अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में आत्म अनुसंधान केंद्र आदर में सैकड़ो लोगों के बीच कंबल व बीज वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए वृद्धो के बीच कंबल वितरण किया गया।साथ ही किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीज का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया ।