घाघरा: हिंडाल्को कंपनी के शोषण से नाराज आदर मलगो के ग्रामीणों ने की बैठक, समिति का गठन
Ghaghra, Gumla | Nov 30, 2024 हिंडालको कंपनी के शोषणनात्मक रवैया से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन का रुख अपनाने का निर्णय लिया है। आदर मलगो स्थित गेस्ट हाउस के समीप शिवकुमार भगत की अध्यक्षता में माइंस क्षेत्र के लोगों की बैठक की गई। बैठक में कई मांग प्रस्तावित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को लाभान्वित करने की बात कही गई है। साथ ही समिति का गठन किया गया।